֍:बना 100 बेड हॉस्पिटल§ֆ:महाकुंभ में सभी चीजों को लेकर बारीकी से तैयारी की जा रही है. इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए. महाकुंभ नगर के परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार होने वाला है. सीएम योगी के दौरे से पहले यहां 10 बेड का आईसीयू भी तैयार हो गया है. स्वास्थ सुविधाओं को महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि कोई अनहोनि होने पर तुरंत सुविधा मिल सके. §֍:24 घंटे मौजूद रहेंगे डॉक्टर§ֆ:100 बेड अस्पताल के 10 आईसीयू में सभी जरूरी मशीनें लगाई गई हैं. इसको लेकर डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि 100 बेड के अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे. इसमें ओपीडी कैपेसिटी की लिमिट तय नहीं की गई है, जितने भी मरीज आएंगे, उन्हेंड स्वातस्य््प सुविधा दी जाएगी. अस्पा तल में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं. साथ ही डिलीवरी रूम, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर रूम भी बनाए जा रहे हैं. महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान से होगी और उत्सव का समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ होगा. बता दें कि महाकुंभ के उद्घाअन कार्यक्र में पीएम नरेंद्र मोदी प्रयागराज आएंगे. §प्रयागराज में अगले साल की शुरुआत से ही महाकुंभ शुरु हो जाएगा. इसको लेकर प्रशासन के साथ सरकार भी तेजी से निगरानी के साथ सभी व्यवस्थाओं की देख रेख कर रही है. ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए संगम के पास विशेष विशेष जेटी यानि तैरते घाट तैयार किए जा रहे हैं. इस घाट पर श्रद्धालु आराम से नहाने के साथ कपड़े भी बदल सकेंगे. मेला के एडीएम विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस घाट पर कपड़े बदलने और नहाने आदि जैसी कई सुविधाएं होंगी. विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रयागराज का महाकुंभ मेला एक ऐसा त्योहार है, जिसे यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है.

