֍:अलग करना यूट्यूबर को पड़ा भारी§ֆ:जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर रिहान अपने रिश्तेदारों से मिलने अमरोहा के कोट में स्थित सीएचसी अस्पताल की तरफ आया. इस दौरान उसने कुछ अनोखा करने की सोची. जिसके बाद वह भैंसे पर बैठकर सीएचसी पहुंचा और पुलिस ने एक्शन लेते हुए शांति भंग करने का आरोप लगा दिया.§֍:पुलिस ने की कार्रवाई§ֆ:घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. भीड़ को काबू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूट्यूबर के खिलाफ एक्शन लिया. पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया. हालांकि, कुछ घंटों की पूछताछ और औपचारिक कार्यवाही के बाद यूट्यूबर को जमानत पर रिहा कर दिया गया. यूट्यूबर रिहान का कहना है कि उसने यह सब अपने फॉलोअर्स और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए किया.§֍:
मजेदार कंटेट के लिए की भैंसे की सवारी
§ֆ:वीडियो के जरिए वह कुछ नया और मजेदार कंटेंट बनाना चाहता था, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बढ़ जाएगा. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने कार्रवाई के जरिए संदेश दिया है कि मनोरंजन के लिए या सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किसी भी तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत, जो कानून व्यवस्था पर असर डाले, बर्दाश्त नहीं की जाएगी.§उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां दिल्ली से आए एक यूट्यूबर सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए भैंसे की सवारी कर सीएचसी पहुंच गया. यह अनोखी हरकत इलाके में चर्चा का विषय बन गई. सीएचसी में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यूट्यूबर का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया.

