֍:रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी मांफी §ֆ:रणवीर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “मेरी टिप्पणी सही नहीं थी। वह फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी खघासियत नहीं रही है। मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। मैं कोई सफाई नहीं दूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जो भी हुआ वो कूल नहीं था। फैमिली आखिरी चीज होगी जिसकी मैं बेइज्जती करूंगा। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का विवादित सेक्शन हटा दिए जाए। मुझसे गलती हुई है, इंसानियत के नाते आप मुझे माफ कर दें। मुझे इस प्लेटफॉर्म को और बेहतर तरीके से यूज करना चाहिए था। ये मैंने सबक लिया है। मैं और बेहतर होने की कोशिश करूंगा।”§֍:समय रैना के शो में दिया था विवादित बयान§ֆ:बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो में पैरेंट्स पर अश्लील और विवादित टिप्पणी करने पर रणवीर सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है।§मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने यूट्यूब कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए सोमवार को माफी मांग ली है। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “मुझे वह नहीं कहना चाहिए था जो मैंने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के शो में कहा था। मुझे इसका खेद है।” इसके साथ ही रणवीर ने यह भी कहा कि कॉमेडी करना उनकी खासियत नहीं रही है।

