֍:अनंत सिंह ने किया सरेंडर §ֆ:बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने पटना जिले के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है. सरेंडर करने के लिए अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सीधे बाढ़ कोर्ट पहुंचे थे.§֍:पप्पू यादव ने उठाए सवाल §ֆ:इस मामले पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बयान आया है. पप्पू यादव ने कहा,’पहले गोलियां चलाईं और फिर दोनों तरफ के अपराधी मीडिया में इंटरव्यू दे रहे थे. पुलिस क्या कर रही थी? सरकार नाम की चीज ही नहीं है बिहार में. थानेदार सब मजे ले रहे हैं.’§मोकामा गैंगवार मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बाहुबली अनंत सिंह सरेंडर करने के लिए अदालत पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को यहां से सीधे बेऊर जेल भेजा जा सकता है. वहीं, आज फायरिंग मामले में ही सोनू गैंगस्टर ने भी सरेंडर किया था.

