ֆ:§ֆ:§पूर्वी नौसेना कमान के नियंत्रण में सेवाएं देने वाला पूर्वी बेड़े का भारतीय नौसेना जहाज रणवीर 29 जुलाई, 2024 को अपनी परिचालन तैनाती के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में बांग्लादेश के चटगांव पहुंचा। इस युद्धपोत का बांग्लादेश की नौसेना द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आईएनएस रणवीर की यह यात्रा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सुश्री शेख हसीना के 21-22 जून, 2024 को भारत के राजकीय दौरे के ठीक बाद हुई है।

