֍:सोरेन को SC से बड़ा झटका §ֆ:लेकिन गवर्नर शपथ ग्रहण के लिए समय नहीं दे रहे हैं. झारखंड में नए सीएम की कवायद तब शुरू हुई, जब कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. हेमंत ने पहले राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद ईडी के गिरफ्तार करने वाले मैमो पर साइन किए. हेमंत के ईडी कस्टडी में जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में शामिल दलों ने चंपई सोरेन को विधायक दल के नेता के रूप में चुना था. इस बीच, हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट में झटका लगा है.
§֍:इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने लोकसभा से किया वॉकआउट§ֆ:झारखंड में मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने में देरी पर विपक्ष हमलावर है. इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों के सांसदों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे लोकसभा में सबसे पहले इसी मसले को उठाया और विरोध जताया और लोकसभा से वॉकआउट किया. बता दें कि राजभवन ने गुरुवार रात ही JMM अलायंस के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को शपथ लेने के लिए शुक्रवार को समय दे दिया था. सुबह JMM ने साफ कर दिया कि दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है.
§֍:हेमंत मामले में क्या बोला सुप्रीम कोर्ट…§ֆ:हेमंत सोरेन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा. कोर्ट ने बार-बार सिब्बल से यही पूछा कि आप हाई कोर्ट क्यों नहीं गए. कपिल सिब्बल ने कहा, हम एक सीएम के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट सबके लिए है. हाईकोर्ट संवैधानिक न्यायालय है. यदि हम एक व्यक्ति को अनुमति देते हैं तो हमें सभी को अनुमति देनी होगी. सिब्बल ने कहा, इस कोर्ट के पास विवेकाधीन शक्तियां हैं. यह एक ऐसा मामला है जहां उस विवेक का प्रयोग किया जाना है. इस पर जस्टिस खन्ना ने कहा, यह स्पष्ट है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. आप गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं तो हाईकोर्ट जाएं. जस्टिस बेला त्रिवेदी ने कहा, पहले आपने सिर्फ समन को चुनौती दी थी. कोर्ट ने कहा, पहले का एक आदेश है जिसमें कहा गया है कि आपको हाईकोर्ट से संपर्क करना चाहिए.
§Champai Soren: झारखंड में 36 घंटे बाद नया मुख्यमंत्री बनाने की कोशिशें परवान चढ़ी हैं. तमाम कवायदों पर विराम लगा है. राजनीतिक सस्पेंस के बादल छंट गए हैं. राजभवन ने गुरुवार शाम विधायक दल के नेता को सीएम पद की शपथ लेने की तारीख दे दी तो शुक्रवार सुबह JMM अलायंस ने समय भी फाइनल कर दिया है. दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. उनके साथ दो कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे. इससे पहले चंपई और गठबंधन के नेताओं ने दावा किया था कि वे बुधवार रात 9 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे और सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

