बायोफ्यूल एक्सपो 2025 का आयोजन इस वर्ष नॉएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में भव्य रूप से किया किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन बायो डीजल, एथेनॉल, बायोगैस जैसे वैकल्पिक ईंधनों पर केंद्रित किया गया। यह एक्सपो बायोफ्यूल निर्माताओं, रिफाइनरी कंपनियों, संयंत्रों के उपकरण व मशीन निर्माताओं, और इससे जुड़ी सहायक इंडस्ट्रीज के लिए एक प्रमुख मंच बन गया है। इस बायोफ्यूल प्रदर्शनी में देश विदेश के सैकड़ों कंपनियों ने भाग लिया.बायोफ्यूल के साथ साथ इस प्रदर्शनी में पर्यावरण पर भी ख़ासा ध्यान रखा गया.
हरित ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापार और तकनीक को मिलेगा नया आयाम
बायोफ्यूल एक्सपो 2025 का मुख्य उद्देश्य भारत में जैविक ईंधन उद्योग के विकास और विस्तार को बढ़ावा देना है। यह मंच उद्योग से जुड़े सभी प्रमुख हितधारकों और खरीदारों को एक साथ लाकर नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराएगा। एक्सपो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर बायोफ्यूल उद्योग में चल रहे प्रमुख अनुसंधानों पर ध्यान केन्द्रित करना है।
दुनियाभर से प्रतिनिधियों की भागीदारी
इस एक्सपो में देश-विदेश की बायोफ्यूल क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों ने भाग लिया । भारत के कोने-कोने से बायोफ्यूल कंपनियां, स्टार्टअप्स और तकनीकी विशेषज्ञ इस आयोजन में शामिल हुए ।
ज्ञान और नेटवर्किंग का केंद्र बनी यह प्रदर्शनी
एक्सपो के साथ-साथ एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बायोफ्यूल क्षेत्र की चुनौतियों, तकनीकी प्रगति, सरकारी नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई । यह सम्मेलन कंपनियों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों के लिए नेटवर्किंग और ज्ञान साझा करने का सुनहरा अवसर साबित हुआ ।इस मौके पर फसल क्रांति की टीम ने बायोफ्यूल एक्सपो में पहुंचकर यहाँ पर शामिल हुए प्रतिभागियों से बात की.
भारत के लिए एक स्वच्छ और ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की नींव
भारत में बायोफ्यूल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए यह एक्सपो एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। बायोफ्यूल एक्सपो 2025 न सिर्फ ऊर्जा उद्योग को नई दिशा दे रहा है, बल्कि यह भारत को वैकल्पिक ईंधनों के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओर एक ठोस प्रयास है। इस खास मौके पर आयोजकों ने सभी उद्यमियों, शोधकर्ताओं और नीति-निर्माताओं से अपील की है कि वे इस हरित क्रांति का हिस्सा बनें और भारत को एक स्वच्छ और स्थायी ऊर्जा भविष्य की ओर अग्रसर करें।

