֍:बारिश के कारण कई फसले बर्बाद §ֆ:ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान फतेहाबाद जिले में सबसे ज्यादा प्रभावित ढांगर, बिगर, सालमखेड़ा, बड़ोपल, मोहम्मदपुर रोही, भिरडाना, बिस्ला, बरसीन माजरा, ढाणी माजरा, झलानिया और जांडली खुर्द गांवों में हुआ है. इलाके में बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी थी, क्योंकि मिट्टी और फसलों की नमी और सिंचाई की जरूरत पूरी करने के लिए यह अच्छी थी, लेकिन ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचा दिया.
§֍:किसानों के लिए उठाई मुआवजे की मांग§ֆ:रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु ने राज्य सरकार से किसानों को तुरंत राहत देने के लिए नुकसान का सर्वे करने और मुआवजा देने की मांग की है. हिसार में आदमपुर और नारनौंद इलाके के करीब 15 गांवों में ओले गिरने से फसलों के नुकसान की बात कही जा रही है.
जिले में दोपहर तक 12 मिमी बारिश दर्ज की गई बाद में और बारिश हुई. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई के मुताबिक, सरसों की फसल को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान का खतरा नहीं है.बारिश फसल के लिए अच्छी है.
§देश के विभिन्न राज्यों में 26 दिसंबर की रात से मौसम में बदलाव हुआ है और हवा-आंधी, बारिश, ओलावृष्टि आदि हो रही है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है. दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात में लगातार बारिश हो रही है. वहीं, हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद जिलों के कई गांवों में शुक्रवार को ओले गिरने से रबी की फसलों गेहूं और सरसों को भारी नुकसान पहुंचा है. किसानों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है.

