֍:बड़े लोगों को मिल रही खाद§ֆ:बांदा में खाद खरीदने के लिए किसान भोर 4 बजे उठकर लाइन लगा रहे हैं. ये पिछले चार दिनों से चल रहा है. किसानों ने आरोप लगाया है कि केवल बड़े लोगों को काद दी जा रही है. वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि खाद की रैक उड़ीसा से चल चुकी है. खाद की रैक आते ही सभी किसानों को खाद मुहैया कराई जाएगी. इस दौरान जाम से स्कूली छात्राएं सहित दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइन लग गई.§֍:किसानों ने किया हाइवे जाम§ֆ:रबी सीजन के साथ ही जिले में गेहूं की बुवाई शुरु हो गई है. इस दौरान किसानों को खाद की जरूरत पड़ती है. ऐसे में खाद बिक्री केंद्रों में खाद न मिलने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है. किसान सुबह-सुबह से खाद बिक्री केंद्रों में लाइन लगा लेते हैं. इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही, जिससे आक्रोशित होकर किसानों ने बांदा लखनऊ हाईवे जाम कर दिया. किसानों ने CM योगी से खाद की मांग की है. पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया, आश्वासन पर किसानों ने जाम हटाया. §֍:जल्द मिलेगी किसानों को खाद§ֆ:बांदा कृषि अदिकारी मनोज गौतम का कहना है कि हमारी जो रैंक आयी थी वो खत्म हो गई है. प्राइवेट दुकानों में खाद उपलब्ध है, रेट टू रेट बांटने के लिए डीएम के द्वारा टीम बनाई गई है. आज मंडी समिति में खाद नहीं थी, जिससे बंटी नही, इसलिए किसानों ने जाम लगा दिया, हमारी रैक दो दिनों बाद उड़ीसा से आ जाएगी, जिसके बाद सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी.§उत्तर प्रदेश के बांदा में डीएपी खाद के लिए किसान परेशान हो रहे हैं. मंगलवार को नेशनल हाइवे जाम करके जमकर हंगामा किया, जिसमें महिला किसान भी शामिल रहीं. जिला प्रशासन के अफसरों के हाथ पैर फूल गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया.

