֍:अक्टूबर में था ऐसा एक्यूआई§ֆ:नवंबर की शुरुआती दिनों में वायु गुणवत्ता 316 AQI मापी गई थी. जिसके बाद अब तक किसी भी दिन का AQI 300 से नीचे नहीं गया है, जिसका मतलब है कि सभी दिनों की हवा की गुणवत्ता या तो ‘बहुत खराब’, ‘गंभीर’ या ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में रही है. इससे पहले दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी में 30 अक्टूबर को थी. यानि पिछले 25 दिनों से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ या उससे भी खराब श्रेणी में रही है. §दिल्ली में वायु गुणवत्ता काफी समय से खराब चल रही है. इसी के चलते पिछला दिन 24 नवंबर को कोविड के बाद सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 था. हालांकि, यह स्तर भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

