֍:CM सैनी ने किया लॉन्च §ֆ:हरियाणा कृषि में नई तकनीक और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में एग्रीटेक सॉल्यूशन देने वाली कंपनी मारुत ड्रोन्स के AG365H ग्रैन्युलर स्प्रेडर का उद्घाटन किया. इस दौरान हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी मारूत कंपनी के AG 365 ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया, जिसमें खेती के तरीकों को बदलने की ड्रोन क्षमता पर प्रकाश डाला गया.§֍:कृषि में तकनीक से उपज बढ़ेगी लागत घटेगी §ֆ:एग्रीटेक कंपनी मारुत ड्रोन के सीईओ प्रेम कुमार विस्लावत ने हरियाणा के कृषि आधुनिकीकरण प्रयासों का समर्थन करने पर गर्व व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हम कृषि पद्धतियों को बदलने की दिशा में हरियाणा की यात्रा का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हैं. हमारे इनोवेटिव AG 365 ड्रोन और ग्रेन्युलर स्प्रेडर के साथ हम किसानों को उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने और टिकाऊ पद्धतियों को अपनाने में बढ़ावा देने के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध करा रहे हैं. §֍:किसानों के लिए ट्रेनिंग और सब्सिडी §ֆ:सीईओ ने कहा कि हमारी कंपनी मारुत कृषि में प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है और हम हरियाणा के उच्च तकनीक, कुशल कृषि इकोसिस्टम के नजरिए को सपोर्ट करने के लिए उत्साहित हैं. हरियाणा सरकार ट्रेनिंग प्रोग्राम, सब्सिडी और साझेदारी के जरिए ऐसी तकनीकों को खेती में अपनाने के लिए सहयोग कर रही है. ये पहल कृषि को आधुनिक बनाने के साथ ही उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने की हरियाणा की व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं.§New Drone Launch: खेती में तकनीक को अपनाकर उपज और क्वालिटी बढ़ाने के साथ ही समय और लागत बचाने में मदद मिल रही है. इसलिए हरियाणा के किसान भी खेती में तकनीक को बढ़ावा देंगे. इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री ने कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में एग्रीटेक कंपनी मारुत ड्रोन्स के ग्रैन्युलर स्प्रेडर को लॉन्च किया. इसके साथ ही राज्य के कृषि मंत्री ने मारूत के ड्रोन मॉडल को लॉन्च किया.

