֍:किसानों को मिलेगी मुआवजा राशि §ֆ:इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उपनिदेशक सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि वर्ष 2024 में किसानों की अलग-अलग प्रकार की फसल बीमारी के कारण खराब हो गई थी. इसके बाद सिरसा जिला के 82 हजार किसानों ने खराब हुई फसलों के बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया था. इस पर अब सरकार और कृषि विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए सिरसा जिला के 18 हजार किसानों को 78 करोड़ 19 लाख का बीमा क्लेम उनके खाते में भेज दिया है. §֍:कृषि विभाग ने दी जानकारी§ֆ:कृषि विभाग के उपनिदेशक सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि सिरसा जिला के 15 गांव में खराब हुई फसलों की बीमा कंपनी द्वारा क्यूरी (संदेह) लगाई गई थी. क्यूरी को हटाने के लिए जल्द ही कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की जाएगी और बाकी किसानों को भी बीमा क्लेम जल्द ही दिया जाएगा. आपको बता दें कि वर्ष 2024 में नरमा कपास, धान, सरसों, बाजरा की खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए सिरसा जिला के 82 हजार किसानों ने आवेदन किया था. फिलहाल कृषि विभाग ने नरमा कपास की खराब हुई फसल का ही बीमा जारी किया है जबकि बाकी खराब हुई फसलों का बीमा जल्द ही जारी करने का आश्वासन किसानों को दिया गया है.§हरियाणा के सिरसा में भी कृषि विभाग ने किसानों को बीमा क्लेम देना शुरू कर दिया है. सिरसा जिला में 18 हजार किसानों को 78 करोड़ 19 लाख का बीमा क्लेम दिया जा चुका है. सिरसा जिला के तकरीबन 82 हजार किसानों ने 2024 में खराब हुई फसलों के बीमा क्लेम की मांग को लेकर आवेदन किया था जिसपर कृषि विभाग ने संज्ञान लेते हुए अब बीमा क्लेम देना शुरू कर दिया है. किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि आने से किसान खुश हैं क्योंकि बीमा क्लेम के लिए किसानों को धरने प्रदर्शन भी करने पड़े थे. फिलहाल 18 हजार किसानों को बीमा क्लेम दे दिया है और कृषि विभाग के अधिकारी जल्द ही बाकी किसानों को भी बीमा क्लेम देने का आश्वासन दे रहे हैं.

