֍:यात्रियों को मिलेगा स्वस्थ और स्वादिष्ट खाना§ֆ:दरअसल, स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने बदरीनाथ, केदारनाथ हाईवे और केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह उपलब्ध कराई है. इन जगहों पर ढाबे खोलकर स्थानीय लोग रोजगार कमा रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इन ढाबों के अलावा अन्य होटलों में भी श्रद्धालुओं को स्थानीय व्यंजन और उत्पाद परोसे जा रहे हैं. इसका श्रद्धालु खूब फायदा उठा रहे हैं और उन्हें पहाड़ के उत्पाद काफी पसंद भी आ रहे हैं. इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री स्वस्थ रहें और अच्छा खाना खाएं, इसके लिए भी पहल की गई है. इसके लिए राज्य सरकार की पहल पर तीर्थयात्रियों को कम तेल, चीनी और नमक वाला खाना परोसा जा रहा है.§उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का इस बार खास ख्याल रखा गया है. श्रद्धालुओं को कम तेल, चीनी और नमक वाला खाना परोसने के साथ ही स्थानीय व्यंजन और उत्पाद भी परोसे जा रहे हैं. चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के साथ मिलकर एक विशेष अभियान शुरू किया है. सरकार और स्थानीय प्रशासन की इस पहल से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु काफी खुश नजर आ रहे हैं.

