֍:मेरठ की मुस्कान की खौफनाक हरकत §ֆ:मुस्कान ने मोहल्ले के लोगों से यह कहने लगी थी कि वह सौरभ के साथ घूमने जाने वाली है. सौरभ की हत्या के बाद उसने घर में ताला लगा दिया और साहिल के साथ हिमाचल चली गई. दोनों ने वहां होटल में कुछ दिनों तक मस्ती की. बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ सौरभ के खाते से पैसे निकालने की कोशिश की, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बताया कि सौरभ के खाते में लगभग छह लाख रुपये थे. जिसे दोनों ने निकालने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके. इसके बाद मुस्कान अपनी मां के पास पहुंची और उससे पैसे मांगे. मां ने जब सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान ने घबराहट में पूरी साजिश का खुलासा कर दिया.मां ने जैसे ही यह सुना, वह सन्न रह गई. उसने बिना देर किए पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने मुस्कान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जहां उसने अपना गुनाह कबूल लिया.§֍:ड्रम से मिला शव, पुलिस भी रह गई दंग§ֆ:पुलिस ने मुस्कान और साहिल को मौके पर ले जाकर मकान की तलाशी ली. जब पुलिस ने घर के अंदर बंद पड़े ड्रम को खोला, तो उसमें सीमेंट भरा हुआ था. शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार, ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, जहां कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया.§֍:पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा§ֆ:फिलहाल, पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अपराध में और कोई शामिल था या नहीं.§मर्चेंट नेवी में काम करने वाले मेरठ के सौरभ राजपूत जब लंदन से अपने घर लौटे, तो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी पत्नी मुस्कान पहले से ही उनके खिलाफ एक घातक साजिश रच चुकी होगी. मुस्कान और उसके नये नवेले प्रेमी साहिल ने न केवल सौरभ की हत्या की, बल्कि उसके शव को छिपाने के लिए एक ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब मुस्कान की मां ने पुलिस को पूरी कहानी बता दी.

