֍:कृषि मंत्री ने की अपील§ֆ:खनौरी और शंभू बॉर्डर से आंदोलनकारी किसानों के स्थाई बैरिकेड्स हटा दिए लेकिन केंद्र सरकार से उनकी बातचीत जारी थी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को इसे लेकर जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील भी की. चौहान ने कहा कि डल्लेवाल अब अस्पताल से लौट आए हैं और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर केंद्र और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच चल रही बातचीत आगे भी जारी रहेगी. §֍:किसान नेता ने कही ये बात§ֆ:किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी मुद्दों का हल बैठकों के माध्यम से निकलना चाहिए, लेकिन केंद्र और पंजाब सरकार ने किसानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया. जबरन धरना हटाया गया और किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया. अब किसानों के दोनों मंच इसको लेकर बैठक करेंगे, जिसमें वे केंद्र के साथ बैठक में भाग लेने पर अंतिम फैसला लेंगे.§किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले साल से किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. अब उन्होंने अनशन खत्म कर दिया है. उन्होंने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित किसान पंचायत में अपना आमरण अनशन खत्म किया. बता दें 5 अप्रैल को ही कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे आमरण अनशन खत्म करने की अपील की.

