֍:शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना §ֆ:मरने वालों में इस शख्स की तीन बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 14 साल की और सबसे छोटा बेटा 5 साल का था। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कुछ समय पहले हुए एक हादसे के बाद आरोपी अक्सर गुस्से में आपा खो बैठता था। यह घटना शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में हुई है। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को हुआ शक।§֍:पति ने ली 4 बच्चों की जान §ֆ:आरोपी का नाम राजीव कुमार था। उसकी उम्र लगभग 36 साल थी। बुधवार की रात किसी वक्त उसने अपने बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाया। सुबह जानकारी होने पर गांव में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ। राजीव के पिता ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर बच्चों की लाशें पड़ी थीं। राजीव का शव फंदे से लटक रहा था।§Murder and Suicide in Domestic Dispute: यूपी के शाहजहांपुर में सुबह-सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने लोगों के दिलों को दहला कर रख दिया है। यहां एक पिता ने धारदार हथियार से अपने ही चार बच्चों को क्रूरता के साथ मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस शख्स की पत्नी दो-तीन दिन पहले मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिससे ये शख्स गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

