֍:साध्वी प्रज्ञा के चेहरे पर आई सूजन§ֆ:साध्वी प्रज्ञा ने अपनी इस पोस्ट के साथ जो फोटो शेयर किया है, उसमें उनके चेहरे पर सूजन नजर आ रही है. साध्वी प्रज्ञा 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं. वो पिछले कुछ महीनों से मेडिकल के आधार पर अदालत में पेश नहीं हुई है. जिसके बाद से मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA ने भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जमानती वारंट जारी किया है. इस मामले में कोर्ट का कहना है कि मामले की फाइनल बहस चल रही है और आरोपी का कोर्ट में होना आवश्यक है, क्योंकि वह सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं थी.
§भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है. साध्वी प्रज्ञा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं, मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गए. ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना बोलने में असंतुलन स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाउंगी.

#कांग्रेस_का_टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं मेरेजीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गएl ब्रेन में सूजन,आँखों से कम दिखना,कानो से कम सुनना बोलने में असंतुलन स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओंसे पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा हैl जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाउंगीl pic.twitter.com/vGzNWn6SzX
— Sadhvi Pragya Singh Thakur (@sadhvipragyag) November 6, 2024