जयपुर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ वेटरनरी साइंस एंड रिसर्च अरावली वेटरनरी कॉलेज के छात्रों ने इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन इंडिया एवं इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन नेपाल के संयुक्त तत्वाधान में तेराह दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नेपाल में किया गया जिसकी तहत पशुओं के न्यूट्रिशन पशु संबंधित रोगों की रोकथाम पशु प्रबंधन पशु टीकाकरण पशु के वेलफेयर पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम दूध एवं दूध उत्पाद समय की मांग एवं भविष्य में समाज में वेटरनरी डॉक्टर की आवश्यकता एवं पशु चिकित्सा में नवाचार इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई l
इस दौरान गोपालन मुर्गी पालन भेड़ बकरी पालन इत्यादि नवीन किस्म एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में एवं वैज्ञानिक तौर पर पशुओं का उन्नत प्रबंधन संबंधित फार्म का भ्रमण कर जानकारी हासिल की गई l नेपाल के चितवन नेशनल पार्क का भ्रमण के दौरान घड़ियाल प्रजनन केंद्र हाथी प्रजनन केंद्र देखें एवं वहां के अधिकारियों से जंगली जानवरों के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त की गई l मित्र देश नेपाल मे स्थित चार वेटरनरी कॉलेज प्रांगण का भ्रमण कर वहां के अधिकारियों से वेटरनरी डॉक्टरस का समाज पर्यावरण एवं डेयरी इंडस्ट्री मे योगदान एवं शिक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की गई l
उपरोक्त कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा छात्र संघ जयपुर अध्यक्ष अमन सैनी अरावली कॉलेज सीकर के विनिमय अधिकारी विराजस आदलिंगे को मिलाकर
इंटरनेशनल वेटरिनरी स्टूडेंट एसोसिएशन इंडिया के विभिन्न राज्यों से 15 मेंबर्स ने उपरोक्त तेराह दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया l
इस कार्यक्रम के इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन नेपाल और भारत के छात्रों ने एक कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज फहराए राष्ट्रगान गाया एवं राष्ट्रीय ध्वज का आदान-प्रदान किया गया l आपस में मिठाई एवं मोमेंटो दिए गए साथ ही इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन नेपाल के छात्रों को इंडिया आने के लिए आमंत्रण दिया गया l इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट एसोसिएशन इंडिया के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल लाभकारी एवं ऐतिहासिक बताया l इस दौरान दोनों देशों के छात्रों को एक दूसरे की संस्कृति के बारे मे जानने का मौका मिला l

