֍:आज है पहला मैच§ֆ:इस बार कई टीमों के साथ नए कप्तान भी होंगे. साथ ही कुछ नए नियम भी लागू होंगे. इस दौरान 12 डबल हेडर के मुकाबले भी खेले जाएंगे. दिन के मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरु होंगे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से होंगे. आज के मैच में बारिश की आशंका है. लेकिन दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं और आज से आईपीएल का त्योहार शुरु होगा.§֍:यंगेस्ट इंडियन पर सबकी नजर§ֆ:महेंद्र सिंह धोनी से ठीक 30 साल छोटे 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस बार आईपीएम का हिस्सा होंगे. वे राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हैं. मुंबई को मुश्ताक अली ट्रॉफी में जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यांश शेडगे पंजाब के लिए चमक बिखेरेंगे. दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओर में छह छक्के लगाने वाले प्रियांश आर्या भी पंजाब से खेलेंगे.§ֆ:§֍:धोनी, विराट, रोहित भी दिखाएंगे जलवा§ֆ:इस बार पुराने कई धमाकेदार खिलाड़ी भी जलवा दिखाने मैदान में उतरेंगे. इसमें 264 आईपीएमल मैच खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी, 252 मैच खेलने वाले विराट कोहली और 257 मैच खेलने वाले रोहित शर्मा लीग की शोभा बढ़ाएंगे. 185 मैच खेलने वाले रहाणे, 212 मैच खेलने वाले अश्विन, 171 मैच खेलने वाले मनीष पांडे, 240 मैच खेलने वाले रविंद्र जडेजा भी मैदान में दिखेंगे.§भारत में क्रिकेट का क्रेज शुरु से ही ज्यादा रहा है. हर हाल आयोजित होने वाला टाटा-आईपीएम अब आज से शुरु हो रहा है. इसको लेकर फैंस में काफी उत्सुक्ता दिख रही है. अब अगले 65 दिनों तक भारत के विभिन्न स्टेडियमों में बल्लेबाज चौके-छक्कों की बरसात करेंगे और दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट का आनंद लेंगे. यह लीग का 18वां सत्र है, जिसका पहला मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा. इसमें केकेआर और आरसीबी आमने सामने होंगे. अब 10 टीमों के महामुकाबले के लिए 13 स्टेडियमों में पूरी तैयारी कर ली गई है, जिसके बाद 25 मई को विजेता का फैसला होगा.

