֍:जयपुर में तेज हुआ हंगामा §ֆ:नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर से दोषियों को शीघ्र पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत करना जन-आस्था के साथ खिलवाड़ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.§֍:सड़कों पर उतरे लोग §ֆ:गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने मार्च 2023 में वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य समाज की स्थिति का जायजा लेना और उनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सुझाव देना है.
§जयपुर के सांगानेर क्षेत्र के प्रतापनगर सेक्टर-3 में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है. इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके नतीजे में उन्होंने जयपुर-टोंक रोड पर जाम लगाया, बाजार बंद करवाए और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

