֍:जॉनी लीवर चाहते हैं ‘हेरा फेरी 3’ करें परेश रावल§ֆ:फिल्म इंडस्ट्री का हर एक एक्टर परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने से शॉक में है. खुद सुनील शेट्टी, जो फिल्म का हिस्सा हैं उन्हें भी अपने को-स्टार के इस फैसले पर हैरानी हो रही है. डायरेक्टर प्रियदर्शन भी उनके बाहर होने का कारण नहीं जान पाए हैं. अब परेश रावल के करीबी दोस्त एक्टर जॉनी लीवर ने उनकी एग्जिट पर रिएक्ट किया है. उनका मानना है कि परेश रावल को फिल्म में वापस आना चाहिए, वरना उनके बिना मजा नहीं आएगा. §ֆ:जूम संग खास बातचीत में जॉनी लीवर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनको (परेश रावल) फिल्म कर लेनी चाहिए. बैठकर बात करें, मामला सुलझाएं क्योंकि फैंस परेश जी को फिल्म में बहुत मिस करेंगे. उनके बिना वैसा मजा नहीं आएगा. तो बात करके सारी परेशानियां दूर कर लेनी चाहिए. मेरी नजर में तो यही सही है.’ जॉनी लीवर ने आगे ये भी कंफर्म किया कि वो ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा हैं. मेकर्स ने उन्हें कास्ट किया हुआ है. उन्होंने मजाक में कहा, ‘मुझे भी हेरा फेरी की धमकी आ चुकी है कि आप पहले से बुक हो.’
§फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार इस फ्रेंचाइजी का हर एक फैन कर रहा है. वो इस उम्मीद में हैं कि एक आखिरी बार राजू-श्याम-बाबू राव की तिगड़ी थिएटर्स में कॉमेडी का तड़का लगा दें. मगर परेश रावल इस फिल्म में बाबू राव का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं. उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया.

