֍:किसानों को सब्सिडी देगी सरकार§ֆ:बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 लाख से अधिक घर आवंटित किए जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में, हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कर्नाटक को लगभग 7.5 लाख घर दिए हैं. कर्नाटक ने यंत्रीकरण योजनाओं के लिए अधिक निधि की मांग की है, जिसमें किसानों को कृषि यंत्रीकरण के लिए सब्सिडी दी जाए.’ आगे कहा, ‘मैंने उनसे पहले जारी किए गए फंड का उपयोग करने के लिए कहा है और हम अतिरिक्त फंड जारी करने के लिए भी काम करेंगे.’§֍:मनरेगा पर हुई चर्चा§ֆ:कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री प्रियंक खरगे ने बताया कि ‘राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नियमों में जरूरी बदलाव के संबंध में सुझाव दिया है. हमने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और पंचायती राज और ग्रामीण विकास से संबंधित अन्य मुद्दों के साथ कुछ तकनीकी सुधार का भी अनुरोध किया है. कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे इस पर गौर करेंगे.’ उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वे शिवमोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों से बात करेंगे. जिसके बाद शिवमोगा में सागर रोड पर पीईएसआईटी कॉलेज में कृषि स्टार्टअप की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. §केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार यानि आज कर्नाटक के दौरे पर हैं. कर्नाटक के कृषि मँत्री चालुवर्यस्वामी ने शनिवार को बेंगलुरू में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री प्रियंका खरगे और राज्य के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान कर्नाटक सरकार के मंत्रियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से राज्य के लिए फंड की मांग की.

