֍:सर्दियों में मखाना से मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स§ֆ:सर्दियों में अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है और यह रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है. साथ ही मखाने में कैलोरी कम होने से और फाइबर ज्यादा होने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और वजन घटाने में भी मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से लड़ने में सहायता प्रदान करते हैं. इससे त्वचा भी खूबसूरत बनी रहती है.§֍:ऐसे करें सेवन§ֆ:मखाने को वैसे तो आप किसी भी समय खा सकते हैं. लेकिन इसे सही तरीके से सुबह के समय खाना बेहतर रहता है. इसका नाश्ते में दूध के साथ सेवन करें. इससे शरीर को कैल्शियम मिलेगा और हड्डियां मजबूत होगी. शाम के समय हल्की भूख लगने पर आप मखाने का सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर को काफी फायदा मिलेगा और ठंड के मौसम में बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेगी.§मखाना ड्राई फ्रूट के लिए इस्तेमाल में लिए जाने वाला एक उत्पाद है. इसमें काफी अधिक मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम और सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. केवल 100 ग्राम मखाना खाने से 350 कैलोरी मिल जाती है.

