֍:अभिनेता से मिलने पहुंचे थे फैंस§ֆ:प्रीमीयर शो के दौरान भगदड़ मच गई. जानकारी के अनुसार फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने पहुंचे थे. भगदड़ होने पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. फिल्म का प्रीमियर शो बुधवार 4 दिसंबर की रात 9.30 बजे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के चुनिंदा सिनेमाघरों में रखा गया था. पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं. §साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमीयर शो के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. इस दौरान 39 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई. साथ ही महिला के बेटे समेत कई लोग घायल हो गए. घटना हैदराबाद के संध्या थियेटर की है, जहां अभिनेता अल्लू अर्जुन भी मौजूद थे.

