• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home साक्षात्कार

मनोज वार्ष्णेय ने संभाला इफको- एमसी में नए MD- CEO का कार्यभार

Fiza by Fiza
August 1, 2024
in साक्षात्कार
0
मनोज वार्ष्णेय ने संभाला इफको- एमसी में नए MD- CEO का कार्यभार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:इफको- एमसी में नए एमडी-सीईओ का पद संभालने के बाद आपके सामने क्या चुनौतियां हैं?§ֆ:इफको- एमसी किसानों के लिए एक समर्पित संस्था है। इफको- एमसी में एमडी-सीईओ का पद संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी की बात है। इससे पहले मैंने कोरांमडल, कोरटेवा, धानुका जैसी कई कंपनियों में अहम पदों पर कार्य किया है। इफको- एमसी में एमडी और सीईओ का पदभार संभालने के बाद नई स्ट्रेटेजी पर काम किया जाएगा। इफको-एमसी एक अतुलनीय संस्था है। अगले ही माह इस संस्था के 10 वर्ष पूरे होने वाले हैं। पिछले 10 सालों में इस संस्था ने जिस तरीके से ग्रोथ की है वो काबिले तारीफ है। चुनौतियों की बात करें तो संस्था की मार्केट प्रेजेंट को बढ़ाना है। साथ ही संस्था के मैन्युफैक्चरिंग लोकेशन को एक्सटेंड करना है। इफको-एमसी में किसानों के लिए नए उत्पादों को लेकर आना है। इन सभी अहम बातों को ध्यान में रखते हुए इफको- एमसी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

§֍:इफको- एमसी कृषि क्षेत्र में कौन से विजन पर काम कर रही है?§۩:Uploads/NewsImages/01-08-2024/0p1aSj3Itvb5z6n90w4P.jpg|§ֆ:इफको- एमसी का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए किसानों के लिए वास्तविक उत्पादों और उनसे जुड़ी जानकारियां उनतक सही समय पर पहुंच सके उस चैनल को विकसित करना है। संस्था द्वारा किसानों को सही दवा सही दाम पर उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। इफको-एमसी का विजन है कि हम किसानों की फसल में लागत को कम कर उनकी आय में बढ़ोतरी कर सकें। आज इफको-एमसी के कई उत्पाद बाजार में मौजूद है जिनकी अपनी अलग पहचान और खासियत है। इफको-एमसी किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम करने वाली संस्था है।

§֍:इफको एमसी के उत्पाद किसानों को कैसे लाभ पहुंचा रहे हैं?§۩:Uploads/NewsImages/01-08-2024/BCPdNUI3XMBpXVLy46at.jpg|§ֆ:सबसे पहले इफको- एमसी ने लगभग 18 उत्पादों के साथ शुरुआत की थी। यह सभी उत्पाद सामान्य थे। लेकिन वक्त के साथ कई बदलाव देखने को मिले, जिसमें हमने जाना कि हमारे किसानों को सबसे पहले किस चीज की आवश्यकता है, वो कौन से उत्पाद हैं जिनकी किसानों को सबसे ज्यादा जरुरत है। किसानों की इन्हीं मांग और जरुरतों को देखते हुए आज इफको- एमसी के पास 66 उत्पादों का एक संपूर्ण पोर्टफोलियो है। आज किसान अपनी फसल और उससे संबंधित समस्या का निवारण हमारे उत्पादों के जरिए कर रहे हैं।


§֍:इफको एमसी ग्रामीण क्षेत्र में अपने नेटवर्क को कैसे मजबूत कर रहा है?§ֆ:हमारी संस्था लगातार किसानों के संपर्क में रहकर उनकी ज़रूरतों को समझती है। आज हमारी पैतृक संस्था इफको 36 हजार कोऑपरेटिव सोसाइटी के साथ मिलकर काम कर रही है। जो अपने आप में ग्रास रूट लेवल पर बहुत बढ़ा नेटवर्क है। हमारे इफको- एमसी के कर्मचारी ज़मीनी स्तर पर एक साथ मिलकर काम करते हैं। किसानों को जब क्रॉप प्रोटेक्शन की बात आती है और उससे संबंधित सभी जानकारी हमारी इफको- एमसी की टीम देती रही है। मौजूदा समय में हमारे करीब 350 कर्मचारी भिन्न- भिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहें हैं।
§ֆ:§कृषि क्षेत्र में इफको का नाम काफी प्रचलित है। लंबे समय से किसान इफको के उत्पादों का इस्तेमाल खेतीबाड़ी के लिए करते आ रहे हैं। संस्था ने किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए मित्सुबिशी के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम इफको-एमसी संस्था का गठन किया। इफको-एमसी किसानों तक पहुंचने का सीधा माध्यम है। यह संस्था 2015 से किसानों के लिए काम कर रही है। इफको-एमसी देश के लभगभ सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए पूरे भारत में परिचालन करती है। इफको-एमसी उत्पाद पोर्टफोलियो को इस तरह से बनाया गया है कि यह किसानों को उनकी फसल सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए संपूर्ण समाधान प्रदान करता है। इस बीच इफको-एमसी से जुड़ी और जानकारी हासिल करने के लिए फसल क्रांति की पत्रकार फिजा काज़मी ने संस्था के नए एमडी और सीईओ मनोज वार्ष्णेय से बातचीत की। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ प्रमुख अंश।

Previous Post

विधानसभा में बोले CM योगी, कहा- मैं यहां नौकरी करने नहीं….’

Next Post

गाजर उत्पादन में हरियाणा नंबर वन, जानें वजह

Next Post
गाजर उत्पादन में हरियाणा नंबर वन, जानें वजह

गाजर उत्पादन में हरियाणा नंबर वन, जानें वजह

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.