֍:किस जगह बढ़ा है किराया?§ֆ:कर्नाटक के बेंगलुरू में मेट्रो किराए में 8 फरवरी को करीब 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है. 60 रुपये का टिकट अब 90 रुपये में मिलेगा. वहीं, दिल्ली मेट्रो में किराया पहले की तरह ही है. इसकी पुष्टी खुद डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने की है. DMRC ने स्पष्ट किया कि किराए में इजाफे का कोई प्रस्ताव नहीं है और यह महज अफवा है. दिल्ली मेट्रो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में बदलाव किया गया है. दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन केवल एक स्वतंत्र फेयर फिक्सेशन कमेटी (Fare Fixation Committee) द्वारा किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है. वर्तमान में किसी भी किराया निर्धारण समिति के गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है..§֍:क्यों वायरल हुई खबर?§ֆ:हाल ही में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट हुई, जिसमें किराया बढ़ने का दावा किया गया था. इन पोस्ट्स के चलते कई यात्री भ्रमित हो गए और किराया बढ़ने को लेकर सवाल पूछने लगे. हालांकि, DMRC के स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया कि अभी किराए में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो का किराया सरकार द्वारा चुनी गई स्वतंत्र फेयर फिक्सेशन कमेटी (Fare Fixation Committee) द्वारा तय किया जाता है. यह कमेटी ही किराए में बदलाव की सिफारिश कर सकती है. §ֆ:
§दिल्ली में लोगों के पास दूर दराज के इलाकों में जाने के लिए सबस बेहतर साधन मेट्रो है. कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था, जिसमें दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की जानकारी थी. लेकिन इस बीच दिल्ली मेट्रो की ओर से राहत की खबर देते हुए बताया गया कि दिल्ली मेट्रो का किराया नहीं बढ़ाया जा रहा है. यह दूसरे शहर में एक अन्य मेट्रो का किराया बढ़ा है.This is in reference to some social media posts claiming that Delhi Metro fares have been revised. Delhi Metro's fares can only be revised by an independent Fare Fixation Committee which is nominated by the Government. Presently there is no such proposal for the constitution of…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 12, 2025

