ֆ:
प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि केजरीवाल ने चुनाव के दौरान AAP का समर्थन करने वाली प्रत्येक महिला को 1000 रुपये देने का वादा किया था। प्रदर्शनकारियों में से एक शफ़िया के अनुसार, केजरीवाल ने महिलाओं से फॉर्म भरवाए और उन्हें आश्वासन दिया कि अगर वे AAP को वोट देंगी तो उन्हें पैसे मिलेंगे। शफ़िया ने पूछा कि, “अगर वह एक बोतल के साथ दूसरी शराब दे सकते हैं, तो वह हमें वादा किए गए पैसे क्यों नहीं दे सकते?”
इससे पहले, कांग्रेस पार्टी पर भी अपनी ‘खटाखट’ नकद हस्तांतरण योजना पर भी रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे। वकील विभोर आनंद की अगुवाई में आरोपों के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक शिकायत की गई, जिसमें भारत के चुनाव आयोग से इस अभियान के वादे के तहत चुने गए 99 कांग्रेस सांसदों की जांच करने और संभावित रूप से अयोग्य ठहराने का आग्रह किया गया।
§दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना के आवास के बाहर मंगलवार को बड़ी तादाद में महिलाएं एकत्रित हुईं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए 1000 रुपये के अधूरे वादे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

