۩:Uploads/NewsImages/12-11-2024/ZVs44gotunFpUyyOw3y7.jpg|§֍:सांसद राजकुमार सांघवान का किसानों से संवाद §ֆ:सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने किसानों से नई तकनीकों की जानकारी लेकर अपने खेत में फसल उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्द भुगतान के लिए चीनी मिलों पर दवाब बनाया जाएगा। सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि किसान रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती की और लौटे। इससे पैसा बचेगा और पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चालू सत्र में चीनी मिलों पर जल्द से जल्द गन्ना भुगतान का दवाव बनाया जाएगा।
§۩:Uploads/NewsImages/12-11-2024/MjCtobZUUSGruL6Oo1pF.jpg|§֍:इन कपंनियों की रही भागीदारी§ֆ:फसल क्रांति के एक दिवसीय किसान मेले में कृषि जगत की कई बड़ी कंपनियों ने भागीदारी ली। कृषि कंपनियों के साथ उत्तर प्रदेश कृषि विभाग भी इस मेले का हिस्सा रहा। फसल क्रांति के इस मेले में इंटरनेशनल जिंक एसोसिएशन (IZA)और इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) गोल्ड स्पॉन्सर बनें। साथ ही सिल्वर स्पॉन्सरशिप महिंद्रा एंव महिंद्रा (Mahindra) ने ली।
§۩:Uploads/NewsImages/12-11-2024/tlGqOCwlye5oazhWLKC2.jpg|§۩:Uploads/NewsImages/12-11-2024/beDwcJEUDtDDKi4uPxIo.jpg|§۩:Uploads/NewsImages/12-11-2024/4UF9igjZgeu6ea08CarD.jpg|§۩:Uploads/NewsImages/13-11-2024/Y14NZ7FNCLYYBWRiPkl9.jpg|§۩:Uploads/NewsImages/13-11-2024/XCWkwtRFXSnZYnMphtvW.jpg|§ֆ:1. इंडियन पोटाश लिमिटेड – Gold Sponsor
2. इंटरनेशनल जिंक एसोसिएशन– Gold Sponsor
3. महिंद्रा एंव महिंद्रा (Sports Utility Vehicles) Silver Sponsor
4. ऐस
5. दयाल
6. कृभको
7. चंबल फर्टिलाइजर
8. एलोरा
9. ईफको-एमसी
10. टोयोटा
11. इंडोरामा
12. एसबीआई
13. कृषि रसायन
14. भारत सर्टिस
15. बी.के.टी
16. कोरामंडल
17. मोडेस्टो
18. ऐरीज़ 2030
19. अडामा
20. जी.एस.पी
21. एस.एम.एल
22. रीप
23. कैस्ट्रोल
24. आईसीएल
§۩:Uploads/NewsImages/12-11-2024/3rJzbzipBgTAD5TPjIf6.jpg|§۩:Uploads/NewsImages/12-11-2024/2loP2DgCri8Qg15BDinJ.jpg|§۩:Uploads/NewsImages/12-11-2024/mzPyoDBAIb4YjoTKkenD.jpg|§֍:गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन §ֆ:फसल क्रांति के किसान मेले में किसानों के लिए गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन किया। गन्ना प्रतियोगिता में तीन किसानों ने हिस्सा लिया जिनके गन्ने की पूर्ण तरीके से कृषि वैज्ञानिकों ने जांच की। प्रथम पुरस्कार के लिए किसान रामकुमार पुत्र ऑफ राम किशन, सिकोपुर, जिला बागपत को सम्मानित किया गया। §ֆ:§फसल क्रांति फाउंडेशन के सौजन्य से फसल क्रांति ने तृतीय एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन जनता वैदिक कॉलेज बागपत, बड़ौत में किया। इस किसान मेले में तमाम कृषि क्षेत्र की बड़ी कंपनियों ने भागीदारी ली। मेले का उद्घाटन माननीय डा. राजकुमार सांगवान, सांसद, बागपत व अश्वनी तोमर चेयरमैन, बड़ौत ने किया। श्री राजबीर चौधरी, व रितिक कुमार, निदेशक फसल क्रांति ने सभी अतिथियों का स्वागत ट्रॉफी व फूल से किया। फसल क्रांति के एक दिवसीय किसान मेले में हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सेदारी ली।
वहीं, आईसीएआर- आईएआरआई से फसल क्रांति के मेले में वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। इन वैज्ञानिकों में डॉ.बी.एस. तोमर, अध्यक्ष, शाकीय विज्ञान संभाग, आई.ए.आर.आई, डॉ. आर.पी. मिश्र, अध्यक्ष, एकीकृत कृषि प्रणाली, आई.आई.एफ.एस.आर, मोदीपुरम,मेरठ, डॉ.जे.पी.एस.डबास, पूर्व प्रभारी, कैटेट, आई.ए.आर.आई, पूसा, डॉ.एस.दास, इंटरनेशनल, जिंक एसोसिएशन, डॉ.संदीप चौधरी, के.वी.के शामली, डॉ. विकास मलिक, के.वी.के खेकड़ा व डॉ. ललित गोलियान, एफएआई फसल क्रांति मेले में शामिल हुए। कृषि वैज्ञानिकों ने मेले में आए किसानों को नई तकनीक की जानकारी देते हुए उन्हें अपनाने की सलाह दी। साथ ही जैविक और आधुनिक खेती करने की भी अपील की। इन सभी वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में आ रहे बदलावों से अवगत कराया। मेले में कृषि यंत्र, खाद, कीटनाशक दवाई आदि समेत कई स्टोलों की प्रदर्शनी की गई।

