ֆ:§֍:
160 लाख टन खरीद का लक्ष्य
§ֆ:खाद्य विभाग की ओर से बताया गया कि चालू खरीफ सीजन 2024-25 में साय सरकार ने किसानों से अनुमानित 160 लाख टन धान की खरीद करने का लक्ष्य तय किया है. मंत्रिपरिषद ने एक अन्य अहम फैसला करते हुए खरीदी केंद्रों में धान की नियंत्रित एवं व्यवस्थित खरीद सुनिश्चित करने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को अधिकतम 2 टोकन तथा बड़ी जोत वाले किसानों को अधिकतम 3 टोकन देने का निर्णय लिया है. इसके अलावा कैबिनेट ने धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना खरीदने की स्वीकृति दी है. §֍:ऑपरेटरों को तोहफा§ֆ:मंत्रिपरिषद की बैठक में पिछले खरीफ सीजन 2023-24 के दौरान राज्य की कोपरेटिव सोसाइटीस में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 18,420 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल 12 माह का मानदेय भुगतान करने का निर्णय किया गया. इससे सरकार के खजाने पर कुल 60 करोड़ 54 लाख रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा. इसके भुगतान के लिए पिछले सालों की ही तरह मार्कफेड को उक्त राशि दी जाएगी.§छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट मीटिंग क आयोजन किया गया. इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में एमएसपी पर धान की खरीद करने और कस्टम मिलिंग की नीति को मंजूरी देने का फैसला किया गया. मंत्रिमंडलीय उप समिति की अनुशंसा पर चालू खरीफ सीजन 2024-25 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर राज्य के किसानों से नगद एवं Linking Process से धान की खरीद आगामी 14 नवम्बर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है. सरकार की ओर से बताया गया कि इस सीजन में किसानों से धान की खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी. इसका पंजीकरण कृषि विभाग द्वारा एमएसपी पर धान खरीदी के लिए ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है. ये प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी.

