֍:राहुल ने किया ये वादा§ֆ:एक मरीज पवन कुमार ने कहा कि राहुल ने मुझसे मेरा फोन नंबर मांगा और कहा कि उनकी टीम मुझसे संपर्क करेगी और मेरी यथासंभव मदद करेगी. उन्होंने कहा, “मेरी बेटी 13 साल की है और उसे ब्लड कैंसर है. हम 3 दिसंबर को यहां आए थे और तब से उसका उचित इलाज नहीं हुआ है.”§֍:एक्स पर पोस्ट§ֆ:कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से एम्स में राहुल की मरीजों से मुलाकात की एक वीडियो पोस्ट की गई. पोस्ट में लिखा, इलाज के लिए महीनों तक इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- यही आज दिल्ली एम्स की सच्चाई है. हालात ऐसे हैं कि दूर-दूर से अपने प्रियजनों की बीमारी का बोझ लेकर आए लोग इस ठंड में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं.§ֆ:राहुल ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट किया. राहुल ने कहा कि आज मैं एम्स गया और वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से मिला. दूर-दूर से आए इन लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है, कोई फुटपाथ पर बैठा है तो कोई इतनी ठंड में सबवे पर सोने को मजबूर है.§कांग्रेस सांसद और विपक्षी नेता राहुल गांधी पिछली रात दिल्ली के एम्स पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने इलाज केलिए इंतेजार कर रहे मरीजों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर समस्याएं सुनी. मुलाकात के दौरान एक मरीज ने कहा,”उन्होंने मुझसे मेरे यहां रहने के बारे में पूछा. उन्होंने मेरी बेटियों के इलाज के बारे में भी पूछा.”

