ֆ:हफ्ते के बीच में ऑपरेशन सिंदूर के कारण जनता के बदले मूड का असर फिल्म की बुधवार की कमाई पर जरूर नजर आया था. मगर इसके बाद से फिल्म लगातार फिर अच्छी कमाई कर रही है. अब शुक्रवार को ‘रेड 2’ ने एक बड़ा लैंडमार्क पार कर लिया है.
§֍:100 करोड़ पार पहुंची ‘रेड 2’
§ֆ:अजय की फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड परफॉर्म किया. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान बताते हैं कि 9वें दिन अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. शुक्रवार की कमाई के साथ ‘रेड 2’ 100 करोड़ के पार पहुंच गई है और इसका टोटल कलेक्शन अब लगभग 104 करोड़ रुपये हो गया है.
§अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के साथ ही बता दिया था कि ये बड़ी कमाई करने वाली है. अपने पहले बॉक्स ऑफिस हफ्ते में इस फिल्म ने लगभग 99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जुटा लिया. इस दमदार कमाई के बाद अब फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी जोरदार तरीके से की है.

