֍:भारत में खरीद पाएंगे केवल 25 लोग§ֆ:इस लिमिटेड बाइक की केवल 1000 ही यूनिट बनाई जाएगी. भारत में इसे खरीदने के लिए 25 लोग ही योग्य होंगे. अगर आप इस बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको रॉयल इनफील्ड ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा और पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर इन 25 यूनिट्स को अलॉट किया जाएगा. ऐसे में बड़ी बात यह है कि बाइक की डिमांड को देखते हुए इसे जल्द ही बुक कराना उचित रहेगा. इस बाइक में खास बात यह है कि इसे 3 अलग रंगों के साथ लाया जाएगा. व्हाइट, ब्लू और रेड कलर का कॉम्बिनेशन इसमें देखने मिलेगा. साथ ही इसमें ब्लू शॉक एब्जॉर्बर स्प्रिंग्स, गोल्डन व्हील, रेड सीट और रेट्रो स्टाइल ग्राफिक्स हैं. §֍:कैसी होगी बाइक की परफॉर्मेंस?§ֆ:इस बाइक में परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 648cc ट्विन-इंजन मिलता है, जोकि 47 बीएचपी की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इस बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसका वजन 240 किलोग्राम है. शॉटगन आयकन में मजबूत और स्मूद परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है, जो इसे सिटी राइड और लॉन्ग हाईवे टूरिंग दोनों के लिए शानदार बनाती है. वहीं, इसकी कीमत 3.59 लाख रुपये है. वहीं शॉटगन आयकन एडिशन की कीमत 4.25 लाख रुपये है. यह बाइक 66 हजार ज्यादा महंगी है, लेकिन इसकी एक्सक्लूसिविटी, स्टाइलिंग और कलेक्टर्स वैल्यू इसे खास बनाती है. §देशभर में रॉयल इनफील्ड बाइक के चाहने वाले भरे हुए हैं. रॉयल इनफील्ड की बाइक्स का क्रेज इतना ज्यादा है कि हमेशा वेटिंग लिस्ट में रहती है. इसी के चलते बाइक्स फैन्स के लिए कंपनी की ओर से एक खास एडिशन को लॉन्च किया है, जिसका नाम है शॉटगन 650 आयकन. यह बाइक एक लिमिटेड एडिशन है, जिसकी दुनिया में केवल 100 यूनिट और भारत में केवल 25 यूनिट ही बनाई गई हैं. इससे यह बाइक और भी ज्यादा खास बन जाती है.

