֍:रिलीज हुआ फिल्म सिकंदर का पहला गाना§ֆ:साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदॉस के दमदार विजन में बना ये गाना एक बड़े लेवल पर शूट किया गया है. इस गाने में शानदार विजुअल्स के साथ जबरदस्त ग्रैंड सेटअप और ढेरों डांसर्स की एनर्जी देखने को मिलती है. ये सबकुछ मिलकर गाने को और भी धमाकेदार बना रहा है. पहली ही बीट से जश्न का माहौल सेट हो जाता है. ये गाना रंग, म्यूजिक और जोश से भरी एक शानदार ट्रीट है, जिसमें सलमान और रश्मिका की जबरदस्त केमिस्ट्री चार चांद लगा रही है.§ֆ:§सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. आज वो दिन है और ‘जोहरा जबीं’ आखिरकार रिलीज हो गया है. इस ईद को खास बनाने के लिए ये गाना बिल्कुल परफेक्ट है. जबरदस्त बीट्स, शानदार कोरियोग्राफी और सलमान खान का पठानी सूट में लुक. ये इतना शानदार है कि गाने को देखते हुए आपका ध्यान सलमान से हटने वाला ही नहीं है. रश्मिका मंदाना संग दबंग खान का डांस जबरदस्त है. वैसे सलमान ने अपना वादा पूरा किया है क्योंकि जोहरा जबीं’ दर्शकों के दिलों और डांस फ्लोर्स दोनों में आग लगाने वाला है.

