• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

SOMS 2026 का सफल समापन: स्पेशलिटी फर्टिलाइजर सेक्टर में नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मिली नई दिशा

Successful Conclusion of SOMS 2026: Innovation in the Specialty Fertilizer Sector and the Vision of 'Atmanirbhar Bharat' Gain New Momentum

Fiza by Fiza
July 6, 2026
in कृषि समाचार
0
SOMS 2026

SOMS 2026

0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

SOMS 2026: गांधीनगर, गुजरात: स्पेशलिटी फर्टिलाइजर सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देने और कृषि क्षेत्र में नए नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित SOMS 2026 (Specialty Fertilizer Summit & B2B Expo 2026) का गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी क्लब में सफल समापन हुआ। सॉल्युबल फर्टिलाइजर इंडस्ट्री एसोसिएशन (SFIA) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से स्पेशलिटी फर्टिलाइजर निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, स्टार्टअप्स, एग्री इनपुट कंपनियां और कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारक शामिल हुए।

“The Foundation of a Self-Reliant India” थीम पर आधारित SOMS 2026 में देश में स्पेशलिटी फर्टिलाइजर के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने, आयात पर निर्भरता कम करने, तकनीकी नवाचार और टिकाऊ कृषि समाधान विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

सम्मेलन को लेकर SFIA के अध्यक्ष श्री राजीब चक्रवर्ती ने कहा कि भारत का स्पेशलिटी फर्टिलाइजर सेक्टर सब्सिडी में कमी, टिकाऊ कृषि और पोषण सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि SOMS 2026 ने उद्योग, शोध संस्थानों और विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया है, जिससे आत्मनिर्भर भारत 2047 के विजन को पूरा करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज केवल अकादमिक रिसर्च नहीं बल्कि उद्योग की जरूरतों पर आधारित शोध समय की मांग है, ताकि नई तकनीकों और समाधानों को किसानों तक पहुंचाया जा सके।

सम्मेलन के दौरान फर्टिलाइजर सेक्टर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया। “Linking Practices in Fertilizer Distribution: Opportunity, Challenge or Necessity” विषय पर आयोजित सत्र का संचालन प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की सीनियर असिस्टेंट एडिटर लक्ष्मी देवी ऐरे ने किया। इस चर्चा में फर्टिलाइजर वितरण व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों, अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

वहीं “Fertilizer Start-ups & Innovation for Self-Reliance: Reality or Gimmick?” विषय पर आयोजित सत्र का संचालन द इकोनॉमिक टाइम्स के स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट आशीष पांडे ने किया। इसमें स्टार्टअप्स की भूमिका, तकनीकी बदलाव और फर्टिलाइजर उद्योग में इनोवेशन के महत्व पर चर्चा हुई।

इसके अलावा “United for Growth: Past, Present & Future of Specialty Fertilizer Policy – Industry Perspective” विषय पर हुए सत्र का संचालन द हिंदू बिजनेस लाइन के वरिष्ठ पत्रकार सुब्रमणि रा मनकॉम्बू ने किया। इस दौरान उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने नीतिगत सुधारों, रेगुलेटरी चुनौतियों और भविष्य के अवसरों पर अपने सुझाव रखे।

SOMS 2026 का एक प्रमुख आकर्षण SOMS Thesis Showdown रहा, जिसमें छात्रों और युवा शोधकर्ताओं ने कृषि एवं स्पेशलिटी फर्टिलाइजर क्षेत्र से जुड़े अपने नए विचार और रिसर्च आधारित समाधान प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. प्रांजिब चक्रवर्ती ने कहा कि नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने और टिकाऊ कृषि व्यवस्था बनाने के लिए शोध संस्थानों और उद्योग के बीच मजबूत साझेदारी बेहद जरूरी है।

सम्मेलन के दौरान कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को SOMS Agri Journalism Awards 2026 से सम्मानित किया गया। मराठी (प्रिंट एवं डिजिटल) कैटेगरी में मंदार मधुसूदन मुंडले को विजेता घोषित किया गया। हिंदी (ब्रॉडकास्ट एवं यूट्यूब) कैटेगरी में न्यूज़ पोटली के अरविंद शुक्ला को सम्मानित किया गया, जबकि हिंदी (प्रिंट एवं डिजिटल) कैटेगरी में दैनिक भास्कर के जितेंद्र बूरा को विजेता पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके साथ ही कृषि पत्रकारिता और किसानों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने में योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकारों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। द हिंदू बिजनेस लाइन के सुब्रमणि रा मनकॉम्बू, PTI की लक्ष्मी देवी ऐरे, द इकोनॉमिक टाइम्स की शांभवी आनंद और एग्रो स्पेक्ट्रम की सुचेतना चौधरी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

SOMS 2026 के साथ आयोजित दो दिवसीय SOMS B2B Expo 2026 को भी उद्योग जगत से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। एक्सपो में 70 से अधिक प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया और स्पेशलिटी फर्टिलाइजर क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, नए उत्पादों और इनोवेटिव समाधानों को प्रदर्शित किया। दो दिनों में 2,000 से अधिक विजिटर्स ने एक्सपो का दौरा …

https://youtu.be/nlUcZwNvPzk

Tags: agri biologicalsAgriculture ExpertChemical FertilizerFertilizer Industry IndiamSOMS 2026SOMS Agri Journalism Awards 2026Specialty Fertilizer Summit & B2B Expo 2026
Previous Post

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के लिए 7 लाख टन से अधिक उर्वरक लेकर रवाना हुए 15 जहाज़

Next Post

खरीफ 2026 के लिए ₹41,533 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी मंजूर, किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी खाद

Next Post
खरीफ 2026 के लिए ₹41,533 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी मंजूर, किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी खाद

खरीफ 2026 के लिए ₹41,533 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी मंजूर, किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी खाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उर्वरक महंगे, लेकिन किसानों पर नहीं पड़ेगा बोझ! जानिए सरकार की पूरी रणनीति
  • खरीफ 2026 के लिए ₹41,533 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी मंजूर, किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी खाद
  • SOMS 2026 का सफल समापन: स्पेशलिटी फर्टिलाइजर सेक्टर में नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मिली नई दिशा
  • होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के लिए 7 लाख टन से अधिक उर्वरक लेकर रवाना हुए 15 जहाज़
  • Pomegranate Farming: सूखे क्षेत्र में अनार की सफल खेती

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.