֍:शहर- शहर प्रदर्शन तेज §ֆ:पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की आलिया विश्वविद्यालय (Aliah University) के स्टूडेंट्स वक्फ संशोधन के खिलाफ कैंपस में प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहे हैं. विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट सर्कस क्रॉसिंग तक रहा. यही वह स्थान है, जहां पिछले शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ था.§֍:लखनऊ में शिया समुदाय का हल्ला बोल§ֆ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इमामबाड़े के शिया समुदाय के लोगों ने वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया है. जुमे की नमाज के बाद शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हुआ. वहां पर मौजूद लोगों के हाथों में तख्ती नजर आई, जिसमें वक्फ संशोधन के खिलाफ स्लोगन्स लिखे हुए थे.§संसद के दोनों सदनों से वक्फ बिल के पास होने और कानून बनने के बाद देश के अलग-अलग इलाकों से प्रोटेस्ट की खबरें सामने आ रही हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIPMPLB) ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि घर की बत्ती बंद करें और वक्फ कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट करें. वहीं, बीजेपी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी मुस्लिमों के घर में रोशनी देंगे.

