֍:याचिकाकर्ता ने रखी रक्षा की मांग§ֆ:याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में संवैधानिक और मौलिक अधिकारों के रखा की मांग की है. इसमें उन्होंने दलील दी कि पर्सनल डिजिटल डिवाइस में ऐसी जानकारियां होती हैं जो बेहद निजी होती हैं. ये जानकारियां किसी शख्स की जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बताती हैं.§֍:कोर्ट ने दिया आदेश§ֆ:सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में ईडी से कहा कि वह सैंटियागो मार्टिन के मोबाइन फोन और उनकी कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कोई भी डेटा एक्सेस और कॉपी न करे. जजों ने ईडी की तरफ से पीएमएलए के तहत जारी किए गए समन पर भी रोक लगा दी है, क्योंकि उनमें संबंधित डिजिटल उपकरणों में स्टोर्ड डेटा निकालने के लिए उनमें उल्लिखित व्यक्तियों की मौजूदगी की जरूरत है.§सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के लिए एक बड़ी सीमा बना दी है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि जांच एजेंसी ईडी छापे के दौरान किसी भी मोबाइल या लैपटॉप डिवाइस का डेटा एक्सेस नहीं कर सकती है. इसी के चलते नवंबर में लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन, उनके रिश्तेदारों और कर्मचारियों के यहां की गई तलाशी के दौरान जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सामग्री को एक्सेस करने और कॉपी करने से रोक दिया है.

