֍:सस्पेंस हुआ खत्म §ֆ:मनु भाकर के नाम को लेकर काफी विवाद था, शुरुआत में पुरस्कार के लिए नामांकन की सूची में उनका नाम नहीं था। हालांकि मनु भाकर ने बाद में बताया था कि नामांकन दाखिल करते समय उनकी ओर से चूक हुई थी और उसे सही कर दिया गया था। खेल मंत्रालय ने 17 पैरा-एथलीटों सहित 32 एथलीटों के नाम भी अर्जुन पुरस्कार के लिए घोषित किये हैं।
§֍:इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न§ֆ:बाईस वर्ष की मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी, उन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
§खेल मंत्रालय ने गुरुवार को इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिये खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिये चुना गया है।

