֍:इन इलाकों में हुई मुठभेड़§ֆ:ज्म्मू-कश्मीर की भारतीय सेना, पुलिस और बीएमएफ ने मिलकर इस जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे आतंकियों ने माछिल इलाके में घुसपैठ की कोशिश की थी. इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो इलाकों में मुठभेड़ हुई. §֍:जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव§ֆ:जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेस बनाए जाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसी को लेकर राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. जनता पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनने को 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान करेगी. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे. विधानसभा चुनाव के नतीजे चार अक्टूबर को आएंगे. पहले फेज में 24 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर और तीसरे फेज में 40 सीटों पर मतदान होना है.§जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सितंबर महीने में होने जा रहे हैं. इसको लेकर सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं. ऐसे में सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के जरिए तीन आतंकियों को एलओसी में मार गिराया है. इससे एक बड़ी आतंकी साजिश टल गई है. घाटी में चुनाव से पहले अंजाम दिए गए इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

