֍:मनाली में बर्फबारी
§ֆ:स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी शुरु होने से पर्यटन में इजाफा होता है. बाहरी राज्यों से लोग यहां घूमने आते हैं, जिससे कारोबार में तेजी आती है. बर्फबारी शुरु होने के बाद ये जितना ज्यादा चलेगी उतना ही मुनाफा होगा. चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू में 23 नवंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बताए जा रहे हैं. वहीं, अटल टनल के पास बर्फबारी को देखने काफी टूरिस्ट की भीड़ लगनी शुरु हो रही है. लाहौल में बादल छा रह हैं. मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिन तक मौसम साफ रहेगा. वहीं, मंडी के सुंदरनगर, बिलासपुर में धुंध का येलो अलर्ट जारी रहेगा.मनाली में पर्टयटकों की बढ़ती संभावना को देखते हुए सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिए गए हैं.
§֍:§भारत में हिमाचल प्रदेश को सैलानियों द्वारा घूमने के लिए खूब पसंद किया जाता है. यहां गर्मियों और नए साल के दौरान भारी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा देखने मिलता है. अब ठंड के सीजन की शुरुआत के बाद यहां पहली बार सीजन की बर्फ पड़ी है. जिसके बाद लोगों के चेहरों पर खुशी की झलक नजर आ रही है. साथ ही व्यापारियों को भी इससे काफी लाभ मिलने वाला है. शनिवार शाम से अटल टनल, रोहतांग पास, कोकसर, मढ़ी और गुलाबा जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरु हो गई. बर्फबारी के चलते घाटी में ठंड बढ़ गई और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई. बर्फबारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

