֍:कैसा है आज का मौसम?§ֆ:राज्य के मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दोनों ही हिस्सों में देर रात और तड़के सुबह के समय कहीं-कहीं पर घना कोहरा होने के आसार जताए गए हैं. गुरुवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में घना कोहरा होने की संभावना है. इसी के साथ श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर और शामली में घना कोहरा होने के आसार है.§֍:इन जिलों में रहेगा कोहरा§ֆ:इसके साथ ही मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा होने की संभावना है. वहीं 29 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही देर रात और सुबह भोर में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है.§֍:तूफान का असर यूपी तक§ֆ:पश्चिम बंगाल में बन रहे डिपरेशन से फेंगल तूफान का असर यूपी में देखने मिल सकता है. इसके लिए राज्य के जिलों में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में बारिश के बादतापमान में गिरावट, कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना है.§भारत के कई राज्यों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इसी के चलते यूपी में तापमान में गिरावट होने की संभावना है. जिसके चलते प्रदेश में दिन और रात के समय हल्की-हल्की ठंड बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि राज्य में 28 नवंबर गुरुवार से लेकर 3 दिसंबर तक मौसम साफ रहगा. इस दौरान कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में राज्य में बारिश भी हो सकती है. जिसके बाद बहुत तेजी से यूपी में तापमान गिरेगा.

