֍:414 महिला उद्यमियों को हुआ लाभ§ֆ:बयान के मुताबिक, इस मिशन के हिस्से के रूप में, प्रेरणा ओजस प्राइवेट लिमिटेड सौर ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से लगी हुई है, जिसमें सौर उत्पाद निर्माण, विकेन्द्रीकृत सौर प्रणाली, स्वच्छ खाना पकाने के उत्पाद और सौर खुदरा आउटलेट शामिल हैं. वित्त वर्ष 2024-25 में लखनऊ में एक सोलर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स बनाई गई और 20 जिलों के 207 विकास खंडों में 414 सौर दुकानें शुरू की गईं, जिससे 414 महिला उद्यमियों को सीधे लाभ हुआ. §֍: सोलर बेस्ड फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को मिला बढ़ावा§ֆ:इसके अलावा, ड्रायर और डिफ़्रिज सहित 80 सोलर बेस्ड फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाई गईं और 60 महिलाओं को ‘सूर्य सखी’ के रूप में ट्रेनिंग दी गई. यह पहल महिलाओं के लिए तकनीकी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में भाग लेने और योगदान करने के लिए हुए रास्ते खोल रही है. मिशन निदेशक दीपा रंजन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अगले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश को सौर ऊर्जा और महिला-नेतृत्व वाली उद्यमिता के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है.§उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गांव की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता के साथ सशक्त बनाने की पहल शुरू की है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बार सौर ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिसमें 10,000 ‘पर्यावरण सखियों’ को ट्रेनिंग देने और उन्हें स्थायी आजीविका के अवसरों से जोड़ने की योजना है. राज्य सरकार ने शनिवार को कहा कि इस पहल से उत्तर प्रदेश की पर्यावरणीय रूप से सतत विकास की यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है.

