֍:11 तक छुट्टी§ֆ:शीतलहर की संभावना को देखते हुए सभी बोर्डों के 12वीं तक के विद्यालयों का 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है. जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर के मुताबिक सभी राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे. इस दौरान स्कूल आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी न कराएं। अवकाश की सूचना स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर अभिभावकों को देनी होगी. §֍:धूप ने दी राहत§ֆ:बुधवार क सुबह आसमान में सूरज तेज चमक रहा था. धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की. लोग दिनभर घर के बाहर, बालकनी और छतों पर धूप सेंकते नजर आए. लेकिन शाम में दोबारा ठंड शुरु हो गई. बुधवार को धूप निकलने के बाद शहर का अधिकतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह 22.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई है. साथ ही ऑरेंज और शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.§देशभर में ठंड का प्रकोप जारी है. इसके चलते उत्तर प्रदेश में एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया गया है. 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित हो गया है. सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 11 जनवरी को खुलेंगे. वहीं, बताया गया कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे.

