֍:जानें क्या है यूपी का भाव?§ֆ:उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का थोक भाव उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में एमएसपी से ऊपर बना हुआ है. आंकड़ों से पता चलता है कि यूपी में 1 फरवरी को गेहूं का भाव 2731 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 10 फरवरी को मामूली घटकर 2714 रुपये पर आय गया. वहीं, मध्य प्रदेश में भी इस अवधि के दौरान गेहूं का दाम मामूली रूप से गिरकर 2849 से 2840 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. जबकि, राजस्थान में गेहूं का थोक भाव 1 फरवरी को 2840 रुपये था जो 10 फरवरी को घटकर 2712 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया.§֍:MSP से नीचे लानी होंगी कीमतें§ֆ:बफर स्टॉक के लिए गेहूं की खरीद कुछ राज्यों में अगले महीने और अन्य राज्यों में 1 अप्रैल से शुरु होने जा रही हैं. इंडस्ट्री सूत्र के हवाले से बिजनेसलाइन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जब तक कीमतें एमएसपी स्तर के आसपास नहीं लाई जातीं, तब तक सरकार के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से टारगेट मात्रा में खरीद करना मुश्किल होगा. इसी वजह हरियाणा और पंजाब में अधिक मंडी शुल्क के चलते अधिकांश निजी व्यापारी इन दो राज्यों में खरीद करना पसंद करना है.§֍:FCI ने लिमिट बढ़ाई§ֆ:केंद्र सरकार ने भारतीय खाद्य निगम को मिलर्स और प्रॉसेसिंग यूनिट्स, ट्रेडर्स के लिए साप्ताहिक ई-नीलामी में प्रस्तावित मात्रा को 1.5 लाख टन से बढ़ाकर 4 लाख टन करने की अनुमति दी है. दिसंबर 2024 में शुरू हुई ई-नीलामी के बाद से अब तक सरकार करीब 13 लाख टन गेहूं बेच पाई है. जबकि, 25 लाख टन बिक्री का टारगेट रखा गया था. वहीं, नए सीजन में गेहूं खरीद टारगेट बढ़ाने की तैयारी है. इसके लिए केंद्रीय खाद्य सचिव खरीद के अनुमान और एक कार्य योजना को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही सभी गेहूं उत्पादक राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं.§केंद्र सरकार ने ओपेन मार्केट सेल स्कीम के तहत बाजार में गेहूं की आपूर्ति बढ़ाने का फैसला किया है. इससे दाम में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन एमएसपी की तुलना में कीमतें ऊपर चल रही हैं. गेंहूं का राष्ट्रीय स्तर पर भीव 2967 रुपये प्रति क्विंटल बना हुआ है. एमएसपी से ये दाम 542 रुपये प्रति क्विंटल अधिक हैं. ऐसे में बाजार में आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने ओएमएसएस के तहत 1.5 लाख टन की बिक्री को बढ़ाकर 4.5 लाख टन कर दिया है. बाजार में दाम अभी भी किसान से खरीद के लिए तय एमएसपी 2425 रुपये से काफी अधिक है. इसका थोक मूल्य 1 फरवरी को 3007 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 10 फरवरी को घटकर 2967 रुपये क्विंटल पर दर्ज किया गया है. मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि गेहूं का दाम एक महीने पहले 2953 रुपये प्रति क्विंटल और एक साल पहले 2764 रुपये प्रति क्विंटल से अभी भी अधिक है.

