֍:क्या है ह्यूमिक एसिड का फायदा?§ֆ:अथिकादावु-कौसिका विकास समिति के किसान विंग के सचिव के बालकृष्णन ने कहा, “मिट्टी की उर्वरता मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या से ही बेहतर होती है. इन सूक्ष्मजीवों को अपनी गतिविधियों या भोजन के लिए बहुत अधिक कार्बन की जरूरत होती है और यह कार्बन केवल खाद के जरिये ही उपलब्ध होता है. इसलिए, जब खाद उपलब्ध न हो तो ह्यूमिक एसिड मिलाने से मिट्टी में कुछ कार्बन बना रह सकता है.”§֍:§ֆ:उन्होंने आगे कहा, “बाजार में ह्यूमिक एसिड कई ग्रेड में और अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध है. इस वजह से किसान इसकी क्वालिटी तय नहीं कर पाते और इसका इस्तेमाल करने से कतराते हैं. इस पर काबू पाने के लिए, चूंकि तमिलनाडु में नेवेली कोयला खदान में ह्यूमिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसे नेवेली लिग्नाइट कोल कंपनी या राज्य सरकार के कृषि विभाग जैसी केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के माध्यम से किसानों को कम कीमत और दिया जाना चाहिए. इससे किसानों की पैदावार बढ़ेगी और केंद्र सरकार के लिए रासायनिक उर्वरकों की सब्सिडी की लागत भी कम होगी.”§֍:मृदा को बनाएगा दमदार§ֆ:ह्यूमिक एसिड का इस्तेमाल मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में किया जाता है. यह मिट्टी की रसायनिक और जैविक बनावट में सुधार करता है. इससे मिट्टी भुरभुरी होती है और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है. साथ ही हवा का प्रवेश भी आसान होता है. ह्यूमिक एसिड पौधों की पत्तियों में क्लोरोफिल की मात्रा को बढ़ाता है, जो पौधों को हरा-भरा रखता है. यह पौधों के लिए विटामिक का काम करता है. §तमिलनाडु के कोयंबटूर में किसानों ने कंपोस्ट खाद की कमी होने के साथ ह्यूमिक एसिड की मांग उठाई है. इसको लेकर किसानों ने कहा कि इससे खाद की समस्या दूर होगी और कंपोस्ट खाद की कमी का समाधान भी निकलेगा. कोयंबटूर के किसानों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें कंपोस्ट खाद के विकल्प के तौर पर ह्यूमिक एडिड मुहैया कराया जाए.

