֍:केजरीवाल की खुली चुनौती §ֆ:पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें. मुझे नहीं लगता कि चुनाव आयोग को कभी इतना बर्बाद किया गया है. मुझे पता है कि वे मुझे दो दिन के भीतर जेल में डाल देंगे. उन्हें डालने दो. मुझे डर नहीं है. देश ने पहले कभी इस तरह के चुनाव नहीं देखे हैं.
बता दें कि दिल्ली चुनाव से पहले ‘यमुना में जहर’ वाले बयान पर अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चुनाव आयोग ने इस मामले पर AAP चीफ केजरीवाल से 5 सवाल पूछते हुए कल 11 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है.
§दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना विवाद पर मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी की तलाश में है इसलिए राजनीति कर रहे हैं.

