֍:गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता §ֆ:दरअसल, पूरा मामला बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र का है, जहां आज सुबह 6 बजे एक कार कलापुर नहर में गिर गई. कार में सवार तीन लोग पीलीभीत जा रहे थे, तभी बरेली के कस्बा रिठौरा में उनके साथ हादसा हो गया. पीड़ितों ने दावा कि वे गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे. उसी के बताए रास्ते को फॉलो कर रहे थे. इसी दौरान कार नहर में जा गिरी. नहर के अंदर पानी नहीं था.
§֍:बाल बाल बचे कार सवार युवक §ֆ:बताया जा रहा है कि कलापुर नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान कर दिया है. इस वजह से कार चालक को अंदाजा नहीं हुआ और उसकी गाड़ी नहर में पलट गई. हालांकि, कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए. बाद में क्रेन से कार को बाहर निकलवाया गया. §उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप की वजह से एक और सड़क हादसा हो गया. गूगल मैप द्वारा दिखाए रास्ते पर चलते-चलते एक कार नहर में जा गिरी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दो लोगों को बाहर निकाला. एक शख्स पहले ही बाहर निकल आया था. उसी ने पुलिस को खबर दी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. हालांकि, कार सवारों को काफी चोटें आई हैं.

