֍:
अंडे से मिलता है प्रोटीन
§ֆ:अंडे की बात करें तो इसे जिम जाने वाले और फिटनेस को ज्यादा तबज्जो देने वाले अक्सर पसंद करते हैं. जो कोरोना में प्रति व्यक्ति अंडे का आंकड़ा 95 था वह अब 103 हो गया है. इसमें देसी अंडे का उत्पादन और निर्यात भी बढ़ रहा है. अंडा सस्ते दामों में प्रोटीन लेने का सबसे बेहतर तरीका माना गया है. इसलिए इसे ज्यादा खाया जाता है.§֍:
440 करोड़ अंडों का हुआ उत्पादन
§ֆ:केन्द्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने अंडों के उत्पादन से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2023-24 में 440 करोड़ ज्यादा अंडों का उत्पादन हुआ है. वहीं, साल 2022-23 में 13800 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था. इस साल 14240 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ है. इस आंकड़े में कमर्शियल और बैकयार्ड पोल्ट्री दोनों ही शामिल हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि 12077 करोड़ अंडों का उत्पादन कमर्शियल पोल्ट्री में यानि कुल उत्पादन का 84.59 फीसद हुआ है. §֍:सबसे ज्यादा बिकता है सफेद अंडा§ֆ:पोल्ट्री एक्सपर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा सफेद अंडे का उत्पादन होता है, जो कि मार्केट में आसानी से 7-8 रुपये में मिल जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सफेद अंडे का उत्पादन 86.83 फीसद हुआ है. लेकिन अच्छी बात ये भी है कि इस बार देसी अंडे के उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है. इस साल 12.62 फीसद अंडों का उत्पादन हुआ है. §֍:क्यों बढ़ रहा अंडो का क्रेज§ֆ:अंडा उत्पादन में करीब पांच हजार करोड़ अंडों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साल 2017-18 में 9.5 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था. जबकि 2018-19 में 10.4, 2019-20 में 11.4, 2020-21 में 12.2, 2021-22 12.9, 2022-23 में 13.8 और 2023-24 में 14.2 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ है. §सर्दियों की शुरुआत होते ही लगो अडें, मीट को ज्यादा खाना शुरु कर देते हैं. क्योंकि ये चीजें गर्म तासीर की होती हैं. ऐसे में बाजारों में अडें और मीट की डिमांड बढ़ने लग जाती है साथ ही इसके दामों में भी इजाफा होता है. पिछले साल के मुकाबले इस साल अंडे का उत्पादन भी तेजी से बढ़ा है. यहां तक की अब वर्ल्ड रैंकिंग में भारत तीसरे नंबर से अब दूसरे नंबर पर आ गया है.

