֍:LG ने उठाए आप की योजनाओं पर सवाल §ֆ:दिल्ली के एलजी के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। इस पत्र में आम आदमी पार्टी की घोषणाओं के बारे में बताया गया है। इसमें दिल्ली की हर महिला (18 वर्ष से अधिक आयु की) को 1000 रुपये प्रतिमाह देने और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने पर इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये प्रतिमाह करने की बात कही गई है।
§֍:अरविंद केजरीवाल की सफाई§ֆ:अरविंद केजरीवाल ने जांच के आदेश जारी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलजी पर आरोप लगाए और अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा “कुछ दिन पहले हमने ऐलान किया था कि महिला सम्मान योजना में 2100 रुपये हर महीने देंगे। कैबिनेट ने 1000 देने की योजना पास की थी। दूसरी योजना बुजुर्गों को फ्री में इलाज देने की थी। इन दोनों योजनाओं से बीजेपी की नींद उड़ गई। उनको लग गया कि चुनाव हार गए। पहले गुंडे भेजकर कैम्प हटाने की कोशिश की और अब जांच के आदेश देंगे। किस बात की जांच करेंगे। आज इन लोगों ने अपने इस कदम से बता दिया कि बीजेपी के चुनाव लड़ने का एक ही मकसद है। महिला सम्मान योजना, बुजुर्गों की स्वास्थ्य योजना, फ्री बिजली- पानी सब बंद करना चाहते हैं। आज बीजेपी ने एक हिंट दिया कि वो अगर जीत गए तो सारी योजना बंद करा देंगे।§दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की महिला सम्मान योजना विवादों में फंस गई है। कांग्रेस और बीजेपी ने इस योजना पर पहले ही सवाल खड़े किए थे। वहीं, दिल्ली के अफसरों ने भी अखबार में विज्ञापन देकर कहा था कि दिल्ली सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। अब दिल्ली के गर्वनर वीके सक्सेना ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। अगर 2025 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है तो यह रकम 1000 से बढ़कर 2100 कर दी जाएगी।

