• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

ACC के इन प्रयासों से ओडिशा के किसानों की फसल पैदावार में बढ़ोतरी

Fiza by Fiza
February 5, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
ACC के इन प्रयासों से ओडिशा के किसानों की फसल पैदावार में बढ़ोतरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi, 5 फरवरी, 2024- विविधीकृत अदाणी समूह की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी, अपने एलईआईएसए (लो एक्सटर्नल इनपुट सस्टेनेबल एग्रीकल्चर) प्रोजेक्ट के माध्यम से सस्टेनेबल कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा समर्थित किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) राजीव लोचन प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड (आरपीसीएल) के सहयोग से क्रियान्वित यह पहल, बारगढ़ संयंत्र के आसपास के गांवों में सकारात्मक बदलाव लाने में बहुत मददगार साबित हुई है।
एलईआईएसए परियोजना का उद्देश्य जैविक खेती के तरीकों और प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करके किसानों को सशक्त बनाना है। इस सहयोगात्मक प्रयास के माध्यम से, कई किसान इनपुट लागत में कमी करने में सफल रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप पैदावार में वृद्धि हुई है, फसल की गुणवत्ता में वृद्धि हुई है और अंततः आय में बढ़ोतरी हुई है।
इस परियोजना की असाधारण सफलता की कहानी बारगढ़ जिले के बारडोल ब्लॉक के खेड़ापाली गांव के 32 वर्षीय किसान अहलाद प्रधान की है। आरपीसीएल की सहायता से पारंपरिक धान की खेती से जैविक खेती में परिवर्तन करके, अहलाद ने तीन एकड़ भूमि पर बारी-बारी से फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, स्वीट कॉर्न और मिर्च को शामिल करने के लिए अपनी फसलों में विविधता पैदा की।
बेहतर पौधों की वृद्धि, अधिक पैदावार और बेहतर उपज की गुणवत्ता को देखते हुए, अहलाद ने अपनी सब्जियां स्थानीय बाजार में सफलतापूर्वक बेचीं, जिससे एक वर्ष में कुल 4.16 लाख रुपए की आय हुई। उनका शुद्ध लाभ 2.92 लाख रुपए तक पहुंच गया, जिससे मासिक आय 24,300 रुपए हो गई। आय में इस उल्लेखनीय वृद्धि ने न केवल उनके पांच लोगों के परिवार को सहारा दिया है बल्कि उन्हें भविष्य के लिए बचत करने में भी सक्षम बनाया है।
एलईआईएसए परियोजना के तहत किसानों को रियायती दरों पर वर्मीकम्पोस्टिंग, जैव-उर्वरक और जैव-कीटनाशकों सहित जैविक इनपुट प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, यह प्रोजेक्ट आरपीसीएल के माध्यम से किसानों की उपज को बेचने की सुविधा प्रदान करता है। आर्थिक लाभ से परे, यह परियोजना रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता को कम करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देती है, साथ ही साथ मिट्टी की उर्वरता और जल धारण को भी बढ़ाती है।
एसीसी और अदाणी फाउंडेशन बारगढ़ जिले में कृषक समुदाय के बीच सामाजिक-आर्थिक विकास और ईको बैलेंस को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। कंपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) और सभी के लिए एक स्थायी भविष्य बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में समर्पित है।

Previous Post

ये फसल देगी 5 लाख की कमाई, खेती के लिए सरकार दे रही पैसा…अभी करें आवेदन

Next Post

सरकार का बड़ा कदम! आज से बाजार में उतरेगा कम दाम वाला ‘भारत चावल’

Next Post
सरकार का बड़ा कदम! आज से बाजार में उतरेगा कम दाम वाला ‘भारत चावल’

सरकार का बड़ा कदम! आज से बाजार में उतरेगा कम दाम वाला ‘भारत चावल’

Recent Posts

  • काशी में भक्ति का रंग: पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर की विशेष पूजा, बच्चों संग बिताए खास पल
  • गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में आग का तांडव: 9वीं से 13वीं मंजिल तक भड़की लपटें, मची अफरा-तफरी
  • ₹74,000 करोड़ के पार पहुँची AWL की सालाना आय, FY26 में शानदार प्रदर्शन
  • लुधियाना में उद्यमिता को नई उड़ान, ‘फ्यूचर टाइकून्स’ ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन
  • थाईलैंड में विश्व लघु मत्स्य पालन सम्मेलन में भारत की सक्रिय भागीदारी

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.