• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

ये फसल देगी 5 लाख की कमाई, खेती के लिए सरकार दे रही पैसा…अभी करें आवेदन

Fiza by Fiza
February 5, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
ये फसल देगी 5 लाख की कमाई, खेती के लिए सरकार दे रही पैसा…अभी करें आवेदन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:खजूर की खेती पर मिलेगी सब्सिडी§ֆ:वित्तीय वर्ष 2023-24 में उद्यान विभाग किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत खजूर की खेती के लिए सब्सिडी का लाभ दे रहे हैं. आपको बता दें कि इस योजना के तहत टिश्यू कल्चर तकनीक और ऑफशूट तकनीक से उत्पादित खजूर के पौधों की रोपाई के लिए किसानों को 75 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है. इसके लिए राज्य के 17 जिलों का चयन किया गया है. यदि कोई किसान इस योजना के तहत अपने खेत में खजूर कि खेती करता है तो उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा. आपको बता दें कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत यह योजना बाड़मेर, चूरू, सिरोही, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, हनुमानगढ़, नौगर, पाली, जालोर, बीकानेर, झुंझुनू आदि जिलों में संचालित की जा रही है.

§֍:एक हेक्टेयर में होगी 5 लाख की कमाई§ֆ:रोपण सामग्री पर 70-75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ, एक नया खजूर का बाग स्थापित करने में लगभग 3.8 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की लागत आती है.
बुवाई के तीसरे साल से फल आने लगते हैं और उपज लगभग 3000 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर उपज मिलती है.
पांच साल के बाद, आर्थिक उपज लगभग 10-12 टन प्रति हेक्टेयर है.
ताजे फलों से प्रति हेक्टेयर लगभग 4.8 लाख रुपये मिल सकते हैं.
बाजार भाव के अनुसार पांच साल बाद प्रति हेक्टेयर 3.5 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा हो सकता है.
§֍:खजूर की प्रमुख किस्में और संख्या§ֆ:खजूर की नर और मादा किस्में होती हैं. 148 मादा खजूर के पौधों के साथ 8 नर पौधे लगाना आवश्यक है. इसलिए किसानों को नर और मादा दोनों पौधों को एक ही अनुपात में खरीदना चाहिए यानी 148 मादा पौधों के साथ 8 नर पौधों को लगाना चाहिए.

§֍:किन किस्मों के लिए मिलेगी सब्सिडी§ֆ:खजूर की रोपाई के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर उन्नत किस्म के 148 मादा पौधे और 8 नर पौधों की आवश्यकता होगी. खजूर की मादा किस्मों में बराही, खुनेजी, मेडजूल, खलास, खद्रावी, हलावी, सागई जैसी उन्नत किस्में शामिल हैं. जबकि नर किस्मों में केवल अल-इन सिटी और घानामी किस्मों पर ही सब्सिडी दी जाएगी.
§सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इसके तहत उन्हें सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है. सब्सिडी पाकर किसान कम लागत में फसल की खेती कर सकते हैं. सरकार फलों और सब्जियों की खेती के लिए सब्सिडी का लाभ दे रही है. इसी कड़ी में राजस्थान सरकार किसानों को खजूर की खेती के लिए 75 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. खजूर ड्राई फ्रूट्स के अंतर्गत आता है. इसके लिए किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सब्सिडी का लाभ दिया जाता है.

Previous Post

केंद्र का निर्देश, 5 दिन में हो फसल बीमा का क्लेम जारी, 72 गांवों को मिलेगा फायदा

Next Post

ACC के इन प्रयासों से ओडिशा के किसानों की फसल पैदावार में बढ़ोतरी

Next Post
ACC के इन प्रयासों से ओडिशा के किसानों की फसल पैदावार में बढ़ोतरी

ACC के इन प्रयासों से ओडिशा के किसानों की फसल पैदावार में बढ़ोतरी

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में महंगे हुए पिस्ता-खजूर, सप्लाई घटी तो बढ़ी कीमतें
  • आयुर्वेद शिक्षा और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, AIIA–ICAINe और DSRRAU के बीच समझौता
  • होर्मुज संकट से तेल बाजार में उबाल, ब्रेंट 111 डॉलर पार — वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव
  • काशी में भक्ति का रंग: पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर की विशेष पूजा, बच्चों संग बिताए खास पल
  • गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में आग का तांडव: 9वीं से 13वीं मंजिल तक भड़की लपटें, मची अफरा-तफरी

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.